गम्हरिया: फाइनेंसकर्मी से लूटकांड का खुलासा: अंतरजिला गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार
मधेपुरा के गम्हरिया में फाइनेंसकर्मी से लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, दो जिंदा कारतूस, बाइक, स्कूटी और गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने गम्हरिया, सिंहेश्वर और पिपरा में लूट की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।