भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बदमाशों ने करीब एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। गौतम नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने कॉलोनी की सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की है। क