केतार: आवारा सांड का आतंक, घरों से निकलना मुश्किल; ग्रामीणों ने रेस्क्यू की लगाई गुहार
Ketar, Garhwa | Jul 2, 2026 केतार प्रखंड के छाताकुंड एवं आसपास के गांवों में एक आवारा सांड के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सांड के डर से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि अब तक वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों के अनुसार, आक्रामक सांड ने हाल ही में एक खड़ी बोलेरो वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वह