राजातालाब: वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर, 2 कांवरिया हुए घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सावन माह के दौरान एक सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार और शनिवार की रात 2 बजे कछवा रोड ओवरब्रिज पर दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रयागराज के दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मनीष पटेल और शुभम प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों रसूलाबाद, शिवकुटी, प्रयागराज के निवासी ह