सूरजपुर: नीट पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की हुंकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह
जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह ने कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज महा-संवाद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा नीट पेपर लीक मामले पर दिए गए वक्तव्य का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के करोड़ों छात्रों और अभ्यर्थियों की आवाज़ को बुलंद करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।