डॉ. अंबेडकर नगर: महू के पातालपानी पहुंचे हेरिटेज ट्रेन के कोच, क्रेन की मदद से ट्रैक पर उतारा गया
महू के पातालपानी में हेरिटेज ट्रेन को फिर से पटरी पर दौड़ाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेंटेनेंस के बाद हेरिटेज ट्रेन के कोच सोमवार 12 बजे पातालपानी पहुंचाए गए, जहां विशेष क्रेन की मदद से कोचों को ट्रैक पर उतारा गया। इसके बाद कोचों को इंजन से जोड़कर अलाइनमेंट और तकनीकी जांच की जाएगी। रेलवे द्वारा ट्रायल रन के बाद यात्री संचालन शुरू करने की तैयारी है।