देवरिया के सलेंपुर तहसील में तैनात लेखपाल आशीष कुमार के आकस्मिक निधन से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। सोमवार सुबह 10 बजे को उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील परिसर में शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। शोकसभा की शुरुआत आशीष कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन..