दातागंज: उसावां पुलिस ने 315 बोर के अवैध असलहे सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग उसावां पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बोर के अवैध असलहा सहित गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हजारा मोड़ से अनवर पुर डब्बन निवासी कस्बा उसावां को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है।