झुंझुनू: जवहारपुरा में सवामणी से लौट रहे 9 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, घायलों का बीडीके अस्पताल में इलाज जारी
नूआ के पास जवाहरपुरा गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे 9 लोगों को रौंद दिया। हादसे में घायलों को बीडीके अस्पताल झुंझुनूं लाया गया। बुधवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार पांच घायलों को भर्ती कर लिया गया है, जिनका इलाज जारी है। वहीं चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।