अनूपगढ़: रामसिंहपुर पुलिस ने गोमावाली की रोही में नशे के खिलाफ की कार्रवाई
रामसिंहपुर एसएचओ अजय कुमार ने गोमवाली की रोही में गश्त के दौरान एक आरोपी को 10 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ अजय कुमार ने आज शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि मामले में दीप सिंह (29) पुत्र रेंवत सिंह निवासी उंटवालिया पुलिस थाना देचू जिला फलौदी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर पूछताछ की जा रही है।