पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मोहनपुर में गवाही देने से नाराज दबंगों ने दंपती पर किया जानलेवा हमला, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | Jun 12, 2026
पूर्णिया के मोहनपुर में गवाही देने से नाराज दबंगों के द्वारा एक दंपती पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.आरोप है कि 7-8 लोगों के साथ पहुंचे हमलावरों ने पति-पत्नी को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इतना ही नहीं, महिला के गले से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। घायलों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच मे जारी है