नगरी: जीवनदायिनी महानदी खतरे में, सिहावा दारू भट्टी से नदी में घुल रहा जहर
Nagri, Dhamtari | May 24, 2026 नगरी ब्लॉक के धार्मिक पर्यटन स्थल सिहावा में दारू भट्टी के आसपास प्रतिबंधित डिस्पोजल-पॉलिथीन का अंबार लगा है। महानदी के उद्गम स्थल के पास फैली सफेद परत कचरे की है, जो धीरे-धीरे नदी में मिल रही है। वही शासन के पॉलिथीन मुक्त छत्तीसगढ़ के दावे यहां फेल नजर आते हैं। आबकारी विभाग ने स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वीकारी और सुधार का भरोसा दिया।