झांसी: झांसी के रोजगार सेवकों ने डीएम को ज्ञापन दिया, मानदेय दिलाने की मांग की
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2026 पिछले कई महीनों से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं होने से परेशान झांसी के रोजगार सेवकों ने सोमवार की दोपहर 3 बजे झांसी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों के उल्लंघन किया जा रहा है और त्योहारों के अवसर पर भी मानदेय प्रदान नहीं किया जा रहा है। रोजगार सेवकों को भरण पोषण में समस्या हो रही है ।