हाथरस: ससुरालियों ने विवाहिता और परिजनों के साथ की मारपीट, 4 घायल, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस पहुंची
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर मे ससुरालियों ने विवाहिता व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के महिला पुरूष सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच मे जुट गई। भाई ने बताया ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते हैं।