एटा: एटा पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो DSP का तबादला, संजय कुमार को रामपुर और अनिल कुमार को बाराबंकी भेजा गया
एटा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन स्तर से जारी आदेशों के बाद दो पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का स्थानांतरण किया गया है।पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिंह को जनपद एटा से जनपद रामपुर स्थानांतरित किया गया है।वहीं, अनिल कुमार सिंह, जो एटा में निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक के पद पर थे, उन्हें 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में सहायक सेनानायक के पद पर भेजा गया है।