नवाबगंज: मसौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अमदहा-ज्वेरी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मसौली से अपने गांव जसनवारा जा रहे थे।