चितरंगी: सरई थाने में विदाई समारोह का आयोजन कर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह को दी गई विदाई
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह बघेल का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने विगत दिनों सरई से जिले के नवानगर थाना का प्रभारी बनाया गया है। जिसके बाद एक समारोह आयोजित कर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।इस गरिमामयी समारोह के प्रारंभ में ज्ञानेंद्र सिंह को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।