चितरंगी: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा नियमित पैदल भ्रमण किया जा रहा है।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में जिले में हो रहे अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा नियमित पैदल भ्रमण किया जा रहा है जिसमें जिले के कई थाना प्रभारीयो सहित समस्त पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर के जिले को भय मुक्त बना रही है।