चितरंगी: यातायात पुलिस सिंगरौली द्वारा विभिन्न जगहों पर चेकिंग लगाकर 13 बुलेट वाहन के साइलेंसर निकलवाने की कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देश पर शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग लगाकर 13 बुलेट मोटरसाइकिल जिसके साइलेंसर अलग से लगवा कर शहर में तेज आवाज में चलने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के साथ साइलेंसर निकलवाने के कार्यवाही की गई।