चितरंगी: नौडिहवा चौकी पुलिस ने ग्राम झरकटा से एक 31 वर्षीय युवक के कब्जे से 10 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती ने निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नौडिहवा चौकी प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां मुखबिर से सूचना मिली कि एक 31 वर्षीय युवक महुआ शराब लेकर यूपी के घोरावल तरफ जा रहा है सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए झरकटा में युवक के कब्जे से 10 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।