बगोदर: अटका लक्षीबागी में जंगली हाथियों ने मचाया तबाही, किसानों की फसलें रौंदी
बगोदर ईलाके में इन दिनों हाथियों की आंतक जारी है।हाथीयों ने अटका,गैडाही के बाद रविवार की रात्रि अटका लक्षीबागी जमकर उत्पात मचाया।जिसके कारण ग्रामीणो में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।हाथियों ने दर्जन भर अधिक किसानो के धान आलू,गेंहू, सरसों व गन्ना के फसलो को रौंद कर बर्बाद कर दिया।साथ ही एक किसान का चपाकाल व वाटर पम्प भी क्षतिग्रस्त कर दिया।