कुटुंबा: कुटुंबा के युवक की पुणे में काम करते समय तीन मंजिला भवन से गिरने से हुई दर्दनाक मौत, मई में होनी थी शादी
कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी कला गांव के एक युवक की महाराष्ट्र के पुणे में कार्य के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को जब युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो उठा।