बरेली: यूपी में गूंजा 'बरेली मॉडल', कांवड़ियों पर मुस्लिम समाज ने की पुष्पवर्षा, सुरक्षा-सेवा बनी मिसाल
कांवड़ यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन से बरेली पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बन गया है। कांवड़ मार्ग पर सहायता शिविर, भंडारे, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के बीच मुस्लिम समाज ने जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जिलाधिकारी ने सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील