गरौठा: गरौठा क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर कुएं में फेंकने का लगाया आरोप
गरौठा के निपान गांव निवासी तुलाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शराब पार्टी के बाद दोस्तों पर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।