एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में स्वर्गीय नितेश कुमार अग्रवाल की पुण्यतिथि पर निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। शिविर में डॉ. विकेश मित्तल (दंत रोग विशेषज्ञ) और डॉ. इंद्रासन चंदन (नेत्र रोग विशेषज्ञ) सहित उनकी टीम ने 437 लोगो