वाराणसी में 24 अप्रैल से नेशनल कुश्ती टूर्नामेंट का होगा आयोजन, जो यूपी में पहली बार होगा आयोजन
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2024 वाराणसी में 24 अप्रैल से नेशनल कुश्ती टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा है। यूपी में पहली बार फेडरेशन कप (सीनियर) का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसी दौरान एथलीट आयोग का चुनाव भी होगा। चुनाव में 25 राज्यो के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह 'बबलू' ने रविवार को दी।