हुज़ूर: भोपाल: 15 वर्षीय छात्रा की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 मिसरोद के जाटखेड़ी में एक 15 वर्षीय छात्रा सातवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत का शिकार हो गई। मृतका आराध्या सक्सेना कक्षा 11वीं की छात्रा थी और चाचा के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद वह टहलने का कहकर छत पर गई थी, जहां से वह नीचे गिर गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|