टिकारी: टिकारी पुलिस ने 8 साल से फरार नक्सली को औरंगाबाद के बंदेया से किया गिरफ्तार, 2018 में लेवी मांगने का मामला था दर्ज
Tikari, Gaya | Apr 25, 2026 टिकारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 8 वर्षों से फरार चल रहे वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान औरंगाबाद जिला के बंदेया निवासी विंदश्वरी पासवान उर्फ गोरा पासवान से हुई है। जिसके खिलाफ वर्ष 2018 के फरवरी माह में लेवी मांगने का FIR दर्ज हुआ था। आरोपी नक्सली को शनिवार संध्या न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।