मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक व उसके तीन बेटे ने किया एक व्यक्ति पर मामूली बात पर जानलेवा हमला व्यक्ति हुआ घायल
मझोला थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक व उसके तीन बेटे ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोल दिया। घायल फैजान पुत्र गफ्फार ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों बीच-बचाव किया। फिर वह भागकर मझोला थाने पहुंचा। फैजान नगर ने बताया कि वह मानपुर कोठीवाल नगर में अपनी गाड़ी लोड कर रहे थे। इसी दौरान ई रिक्शा चालक ने उन्हें धक्का दे दिया ताे वह गिर गया था और उसके कमर चोट आई।