मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दोस्त की शादी में रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, दो की हुई मौत व एक हुआ घायल
नाेएडा से दोस्त की शादी में शामिल होने को रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों के साथ मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक घायल है। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे हुई है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त बाइक पर सवार रूद्रपुर में दिनेशपुर जा रहे थे।