मुरादाबाद: नागफानी थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसएसपी के आदेश पर जिले भर में अपराधियों को लेकर चलाया जा रहा है अभियान के तहत थाना नागफनी पुलिस का हाथ लगी बड़ी सफलता नागफनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुरुवार को एक युवक के पास अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। नागफनी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।