मुरादाबाद: गलशहीद थाना क्षेत्र के चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर मे आग लगी आग की चपेट में आकर एक कार भी जलकर राख हो गई
गलशहीद थाना क्षेत्र के गलशहीद चौराहे पर पेड़ के नीचे रखे हुए बिजली के ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गईं। देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी। आग की लफ्टे इतनी भयंकर थी ट्रांसफार्मर की आग से थोड़ी दूर पर खड़ी एक इको कार भी आग चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।