हरदा: हरदा में पानी के लिए तरसे खेत, किसान उतरे सड़क पर, मूंग की फसल बचाने को हाईवे पर किया चक्काजाम
Harda, Harda | May 21, 2026 हरदा जिले में सिंचाई संकट अब किसानों के सब्र की सीमा पार करता दिखाई दे रहा है। सोनतलाई नहर से समय पर पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को खंडवा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पानी के अभाव में उनकी मूंग की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।