40 हजार KM की भारत यात्रा: साइकिल से 109 दिन में उज्जैन पहुंचे महेश प्रजापति 🚴♂️🇮🇳
हरियाणा के रेवाड़ी निवासी 28 वर्षीय महेश प्रजापति अपनी 40 हजार किलोमीटर लंबी भारत साइकिल यात्रा के दौरान उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। 15 मार्च से शुरू हुई इस यात्रा में वे अब तक 5 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। महेश इस 600 दिन की यात्रा के दौरान 28 राज्यों और 12 ज्योतिर्लिंगों तक पहुंचकर युवाओं को सनातन संस्कृति, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
#UjjainNews #BharatYatra #CyclingLife #FitIndia #InspirationalJourney