पटियाली कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज गांव में एक युवक ने 50 वर्षीय महिला की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रेखा देवी पत्नी सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है। महिला का शव घर में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।