गुरुवार अपराहृन 7 बजे सूरजगढ़ा बाजार स्थित अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूरजगढ़ा शाखा की बैठक हुई. जिसमें सूरजगढ़ा बाजार में अलाव जलाए जाने की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर आवश्यक चर्चा हुई. 5 जनवरी को जमालपुर गोल्फ मैदान में मुख्य शाखा द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में भागीदारी का निर्णय लिया गया.