परसिया: झुर्रे में बेटी की शादी के लिए खरीदा सामान चोरी, एक आरोपी पकड़ाया, वेकोलि ठेकेदार के कर्मचारियों ने की चोरी
झुर्रे में डबल स्टोर क्वार्टर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडा है। शनिवार को चार बजे आरोपी को मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया गया। एक आरोपी इस मामले में अभी फरार है। खास बात यह है कि चोरी करने वाले आरोपी वेकोलि के ठेकेदार के कर्मचारी है। ठेकेदार ने इन पर कार्रवाई करने की जगह इन्हें अपने प्रभाव से बचाने का प्रयास किया।