ऊना: प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के बूते बनाई अपनी पहचान, ऊना में बोले पूर्व विधायक सतपाल रायजादा
प्रदेश कांग्रेस सरकार ने तेजी से विकास कार्य करने के बूते पर अपनी पहचान बनाई है, यह बात ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपाई आज कांग्रेस की गारंटियों पर सवाल पूछ रहे हैं लेकिन कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटियां पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं मौका और हालात देखकर बनाई जाती हैं, सुखाश्रय योजना भी इसी का हिस्सा है।