“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सघन अभियान जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद भर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई भी की।