कैराना: कैराना में बेखौफ चोरों ने मैरिज होम के पास से बाइक की चोरी की, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
Kairana, Shamli | Mar 25, 2026 शामली जिले के कैराना क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला तितरवाड़ा रोड स्थित इंडियन मैरिज होम के पास का है, जहां चोरों ने चंद मिनटों में ही बाइक पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि हारून नामक व्यक्ति अपनी बाइक से तितरवाड़ा रोड स्थित इंडियन मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने गया था।