सीकर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संगठन SFI ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ता 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य से मिले और उन्हें अपनी मांगों को लेकर अवगत कराया साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।