मेदिनीनगर (डालटनगंज): बेलवाटिकर मोहल्ले में चाय की दुकान पर मारपीट, दुकानदार समेत दो युवक घायल, मेदिनीनगर में भर्ती
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर मोहल्ला में मंगलवार शाम चाय दुकान पर हुई मारपीट की घटना में चाय दुकानदार सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेलवाटिकर निवासी विनोद राम के पुत्र साहिल कुमार (30 वर्ष) और कांदू मोहल्ला निवासी सुनील राम के पुत्र राजन कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल राजन कुमार के अनुसार, वह शाम के समय बेलवाटिकर च