चांदपुर: नूरपुर के स्योहारा मार्ग पर लग रहे पशु बाजार से यातायात प्रभावित होने की की गई शिकायत
बुधवार की दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर के स्योहारा मार्ग पर लग रहे पशु बाजार से सड़क पर यातायात प्रभावित होने की शिकायत की गई है। कहा गया है कि सड़क पर वाहन आदि खड़े होने से आवागमन में परेशानी हो रही है।मामले को लेकर थाना प्रभारी नूरपुर को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।