चूरू: जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के संबंध में वीसी के जरिए बैठक हुई, चूरू पीआरओ ने दी जानकारी
Churu, Churu | Jun 14, 2026 सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के जरिए राज्य सरकार आमजन को घर के निकट ही त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलŽध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें।साथ ही, प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें।