बांसवाड़ा: दाहोद रोड स्थित पुलिस लाइन में राजस्थान स्थापना दिवस पर आयोजित सेरेमोनियल परेड, 54 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के दाहोद रोड स्थित पुलिस लाइन में भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने परेड की सलामी ली और जवानों की अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।इस अवसर पर कुल 54 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कर्ष सेवा के लिए सम्मानित किया गया।