महोबा: कुलपहाड़ कस्बे के एस के महाविद्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 महोबा के चपका बिहार गांव निवासी 26 वर्षीय शिवम बीती रात बाइक में सवार होकर कुलपहाड़ जा रहा था। जबकि कुलपहाड़ कस्बा निवासी 23 वर्षीय देवेंद्र पेट्रोल पंप से निकलकर आ रहा था। तभी एस के महाविद्यालय के पास दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शिवम कि मौत हो गई जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।