भानपुरा: ढाबा गांव में विवाहिता की आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
ग्राम ढाबा में एक विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मर्ग क्रमांक 49/26 की जांच में सामने आया कि विवाहिता इंद्राबाई की मृत्यु ससुराल पक्ष द्वारा कथित प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाने के कारण हुई।