अगिआंव: पावना महतो टोला में वोट देने के विवाद में चली गोली, शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवक को गंभीर रूप से किया घायल
Agiaon, Bhojpur | May 28, 2026 भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव में बुधवार की रात वोट देने के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवना वार्ड नंबर आठ निवासी उदय महतो के 24 वर्षीय पुत्र दिवाकर महतो के रूप में हुई है। गोली पेट के भाग में लगी है। इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।