रविवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रुबी कुमारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।