हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, अस्पताल में भर्ती
हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ता देख परिजन आनन फानन मे महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे मे पुलिस को सूचना दी गई।